लखनऊ। चौपटिया उपकेंद्र पर शनिवार सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सुधार कार्य होगा। इस दौरान 3200 उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी। एक्सईएन जय प्रकाश ने बताया कि चौपटिया कॉलोनी, कुंडा पार्क, सराय माली खां, तोप दरवाजा, तंबाकू मंडी, दिलाराम बारादरी और भोलानाथ कुआं सहित आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित होगी। उधर, अलीगंज के पुरनिया उपकेंद्र से जुड़े सेक्टर के, क्यू, ए, पलटन छावनी, उस्मानपुर गांव, केंद्रांचल कॉलोनी के आसपास सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।