लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र के बाघामऊ, खरगापुर, चंदियामऊ, बहादुरपुर, लोनापुर के आसपास सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र के सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, निशातगंज चौराहा, गोल मार्केट, गोपाल पुरवा, सिविल अस्पताल व आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। निरालानगर उपकेंद्र के अयोध्या रोड, गुल पैलेस, रायल पैलेस सहित आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक संकट रहेगा।