लखनऊ। मरम्मत के काम के कारण अलीगंज के कुछ हिस्सों में सोमवार को दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता तकनीकी महानगर ने बताया कि उपकेंद्र पुरनिया के 11 केवी महयोजना फीडर पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का काम कराया जाएगा। इस कारण सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा गोयल चौराहा उपकेंद्र के 11 केवी आरबीआई पर गार्डिंग वायर लगाने का काम होगा। इस कारण सुबह 11 से दोपहर से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।