फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिर टला अवैध चैंबर तोड़ने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में कचहरी के आसपास वकीलों के 100 से अधिक अवैध चैंबरों पर रविवार को भी बुलडोजर नहीं चला। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल के आश्वासन पर अभियान एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान की तैयारी पूरी थी। इस बीच आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह में वकील आवंटित हुए नए चैंबरों में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद नगर निगम अभियान चला सकता है। इस पर उच्चाधिकारियों ने एक सप्ताह का समय दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें