लखनऊ। मरम्मत कार्य के कारण पुरनिया उपकेंद्र के विंध्याचल, बस स्टैंड, बेलीगारद व महानगर फीडर की आपूर्ति बुधवार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता तकनीकी महानगर ने बताया कि अलीगंज सेक्टर-क्यू, पी, जी, राम-राम बैंक चौराहा, डांडिया बाजार आदि स्थानों की आपूर्ति प्रभावित होगी। उधर, अहिबरनपुर उपकेंद्र पर कमिंग-तीन के पैनल का सीटी बदले जाने से गल्ला मंडी फीडर, बाग शाह जी पुलिस चौकी, बाबा पुरवा आदि फीडर की आपूर्ति दोपहर दो से शाम 4:10 बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र सुभाष पार्क महानगर में काम के कारण दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।