फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई क्षेत्रों में आज प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यार्ड के ऊपर तार बंधी पतंगों से बचाव के लिए रविवार को घंटाघर उपकेंद्र में जाल लगाने का काम होगा। इस कारण कई इलाकों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें रामगंज, बल्ली वाली गली, अशफाक होटल, नैपियर रोड, पूर्वी देवी मंदिर, बड़ा इमामाबाड़ा, बुद्धा पार्क, पाटानाला, आलिया कॉलोनी, कुसुम अपार्टमेंट, मिर्जा मंडी, कालीजी बाजार, बानवाली गली, खुनखुनजी रोड, शीशमहल व सतखंडा शामिल है।
विज्ञापन

कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर बी अलीगंज, चंद्रलोक, एमआईजी कॉलोनी, एचआईजी कॉलोनी, मिर्जाबाग, रवींद्र गार्डन, सेक्टर ई अलीगंज और निरालानगर उपकेंद्र के शंकरनगर, जस्टिस सहाय, सरस्वती विद्यालय के पीछे, जामुन वाली गली सहित आसपास की बिजली सुधार कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रभावित रहेगी।
आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के महानगर विस्तार, बड़ा चांदगंज, कपूरथला चौराहा सुभाष पार्क उपकेंद्र के सेक्टर ए महानगर, पुराना महानगर, गोल मार्केट निशातगंज चौराहा, गोपालपुरवा की आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित होगी। ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के 1/14 विराम खंड मकान से 65 उपभोक्ताओं, विपिनखंड उपकेंद्र के अपट्रॉन, एल्डिको ग्रीन कॉलोनी, मैगनम प्लाजा के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें