फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमृत भारत एक्सप्रेस में बिजली सप्लाई बाधित, यात्री परेशान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बांद्रा से गोरखपुर आ रही अमृत भारत एक्सप्रेस में रविवार को बिजली की सप्लाई में गड़बड़ी से बोगियों में यात्रियों को चार्जिंग में दिक्कतें हुईं। रसोईयान में खाना बनाने का काम भी प्रभावित हुआ। यात्रियों ने रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी शिकायत की है। इस पर डीआरएम ने गड़बड़ी ठीक कराकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

15086 बांद्रा-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस की सभी बोगियों में बिजली सप्लाई रविवार को बंद हो गई। स्लीपर बोगी एस-6 में यात्रा कर रहे श्रीकेश सिंह ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए शिकायत की, लेकिन सुनवाई देर तक नहीं हुई। यात्रियों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। रसोई यान से खानपान की आपूर्ति प्रभावित रही। आन बोर्ड स्टाफ को सूचना देने के बाद गड़बड़ी ठीक हो सकी।
एसी बोगियों में कब्जा
12565 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की स्लीपर व एसी बोगियों में बेटिकट यात्रियों के कब्जे से यात्री परेशान रहे। यात्री अवनीत शाही ने बताया कि स्लीपर बोगी में अवैध रूप से बेटिकट यात्रियों ने सीटें कब्जा कर लीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थर्ड एसी बोगी बी-1 में सफर कर रहे दीपक ने बेटिकट यात्रियों के बोगी का रास्ता बंद करने की शिकायत की।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी
04097 दरभंगा-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल 12 घंटे की देरी से आई। 05101 गोरखपुर-शकूरबस्ती स्पेशल तीन घंटे की देरी से आई। सेकंड एसी बोगी ए-2 का एसी भी काम नहीं कर रहा था। ऐसे ही 05531 रक्सौल-आनंदविहार स्पेशल आठ घंटे व 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें