केबल ट्रेंच में पड़े कूड़े में आग।
गुडंबा। जानकीपुरम जोन के न्यू कैंपस विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आईआईएम फीडर की केबल मंगलवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गई। प्लम पैराडाइज के सामने केबल ट्रेंच में पड़े कूड़े में आग लगने से यह हादसा हुआ। इससे कृष्णा कॉलोनी, महेश्वरी नगर और रायपुर समेत आसपास के करीब 1,300 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 7:30 बजे लगी आग से केबल खराब हुई और फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाशकर मरम्मत शुरू की। करीब 10 घंटे बाद शाम 5:30 बजे फॉल्ट ठीक हो सका। इसके बावजूद, प्रभावित इलाकों में आपूर्ति सामान्य होने में समय लगा।
केबल ट्रेंच में पड़े कूड़े में आग।
केबल ट्रेंच में पड़े कूड़े में आग।