लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सुधार कार्य कराए जाने के कारण सोमवार को बिजली संकट रहेगा। कपूरथला उपकेंद्र से जुड़े ज्ञान भवन, सेक्टर ए, सहारा टावर, पार्क विला, भिंडिया टोला सहित आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।वहीं, निरालानगर उपकेंद्र के भिंडिया टोला, चांदगंज गार्डन, बड़ा चांदगंज, छपरतल्ला, ड्रोसिया अपार्टमेंट व आसपास दोपहर दो से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह, जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-6 उपकेंद्र के खरगापुर, सेक्टर एक से पांच सहित आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के तहत विरामखंड एक से चार के कुछ हिस्से में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली संकट रहेगा।