फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्रिवेणीनगर पीएचसी की बिजली कटी

सार

लखनऊ के त्रिवेणी पीएचसी का बिजली कनेक्शन आठ माह का बिल बकाया होने के कारण काट दिया गया। इससे जांच मशीनें बंद हो गईं और मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। पीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। त्रिवेणी पीएचसी का आठ माह का बिजली बिल बकाया होने पर बृहस्पतिवार को बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। इससे वहां पर लगी मशीन बंद हो गई। इससे जांच का कार्य नहीं हो सका। मरीजाें को बिना जांच वापस लौटना पड़ा। पीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

त्रिवेणीनगर पीएचसी की ओपीडी में हर दिन 40-50 मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां पर खून से जुड़ी जांच की सुविधा है। विभाग ने यहां पर मशीन भी स्थापित कर रखी है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन काटने पहुंच गए। डॉक्टर व स्टाफ ने कर्मचारियों से बिजली काटने से मना किया मगर वह नहीं माने। कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर कनेक्शन काट दिया। इससे पीएचसी में चिकित्सकीय कार्य बाधित हो गया। ओपीडी में आने वाले मरीजों को बिना इलाज वापस लौटना पड़ा। मरीज शशांक ने बताया कि केंद्र पर गए तो वहां पर अंधेरा छाया हुआ था। ऐसे में स्टाफ ने उन्हें दूसरे केंद्र जाने की सलाह देकर वापस कर दिया। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. वहाज ने सीएमओ को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी। जहां से जल्द बिल जमा करने का आश्वासन मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है बिल जमा कराकर कनेक्शन जुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

आठ माह का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। इससे पीएचसी में अंधेरा छा गया। मशीनप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें