फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी और पानी से छह घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
तारों पर गिरे पेड़।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आंधी-बारिश के चलते शहर से लेकर गांव की बिजली गुल हो गई। यह संकट तारों और ट्रांसफार्मरों पर पेड़ गिरने के कारण हुआ। मंत्री आवास सहित पांच उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। इस बिजली को सामान्य होने में दो से छह घंटे तक लगे।
विज्ञापन

वैसे तो शहर के 70 फीसदी इलाके शाम सात बजे तक रोशन हो गए, मगर 30 फीसदी लोग रात 10 बजे तक अंधेरे में रहे। मोहनलालगंज, गोसाईगंज, काकोरी, माल, बंथरा और मलिहाबाद की बिजली सामान्य होने में दोबारा शुरू हुई बारिश बाधा बनी। उधर, अहिबरनपुर उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार आधी रात उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। यह लोग बिजली संकट के विरोध में उपकेंद्र पर रात करीब 12 बजे पहुंचेे थे और एक बजे तक प्रदर्शन किया।
इन इलाकों में रहा संकट

मल्हौर ,सुरेंद्रनगर, विमल नगर, कमता, चिनहट तिराहा, गोमतीनगर के विराटखंड तीन-चार, विपुलखंड तीन, चार, पांच, सृजन विहार, पत्रकारपुरम चौराहा, विश्वास खंड, नेहरू एंक्लेव, विभूतिखंड, इंदिरानगर, कल्याणपुर, कुर्सी रोड, विकासनगर, देवा रोड, कमता, राजाजीपुरम के ई, एफ ब्लॉक, एफ ब्लॉक, थाना तालकटोरा, अशरफ नगर, सेक्टर 11,12, असियामऊ, किशोर विहार, रिफा कॉलोनी, हजरतगंज, जनपथ, हबीबुल्ला स्टेट, लालबाग, यूपीआईएल, मोतीनगर, सिटी स्टेशन, वजीरगंज, अमीनाबाद, चौक, अकबरीगेट, नूरबाड़ी, ऐशबाग, तालकटोरा, चौपटिया, अंबरगंज, राधा ग्राम, ठाकुरगंज, डालीबाग, जॉपलिंग रोड, निशातगंज, आलमबाग, आशियाना, कानपुर रोड, तेलीबाग, वृंदावन कॉलोनी, गोमतीनगर विस्तार, खदरा, त्रिवेणीनगर, सीतापुर रोड, आईआईएम रोड, जानकीपुरम अलीगंज, महानगर, निरालानगर आदि में दो छह घंटे तक उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में रहे। उधर, आशियाना क्षेत्र में शक्ति पॉवर हाउस पर पांच एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर चालू किया गया।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से अमेठी, मोहनलालगंज उपकेंद्र ठप
मोहनलालगंज, अमेठी उपकेंद्रों की लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली गुल हुई तो 200 से ज्यादा गांव संकट की चपेट में आ गए। शाम 7:30 बजे एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज उपकेंद्र से कस्बे व गांवों की बिजली चालू हो गई है। अमेठी की लाइन पर से पेड़ को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को 33 केवी लाइन टूटने से मोहनलालगंज के 100 गांवों की बिजली भी गुल हुई। नगराम कस्बे व गांवों में बिजली संकट बरकरार है। नादरगंज उपकेंद्र, बनी उपकेंद्र बिजनौर उपकेंद्र इलाकों में भी बिजली व्यवस्था ध्वस्त नजर आई।
तीन नगर पंचायत समेत 70 गांवों की बिजली ठप

बख्शी का तालाब। आंधी पानी के चलते बीकेटी के तीन नगर पंचायत समेत 70 गांवों की बिजली ठप हो गई। एयरफोर्स रोड किनारे नलकूप कालोनी के पास एक सूखा पेड़ वाहनों पर टूटकर गिरा जिससे कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई। कुम्हरावा उपकेंद्र के नोहरी का पुरवा में हाईटेंशन लाइन के पोल और तार गिरने से ट्रांसफार्मर भी गिर गया। कठवारा उपकेंद्र के चंदनकुंड गांव के पास एबीसी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली ठप है। इसके अलावा साढामऊ के कई गांवों की बिजली ढाई घंटे, मामपुर बाना गांव, बीकेटी थाना, महिला थाना, एपीसी कार्यालय, भैंसामउ, बरगदी, गुमानीपुरवा, विजयपुर गांव की दो घंटे और कुम्हरावा के नोहरी का पुरवा गांव में हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर गिरने से 20 से ज्यादा गांवों की बिजली चार घंटे ठप रही।
विज्ञापन

तारों पर गिरे पेड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें