मुख्य सचिव आलोक रंजन ने पावर कॉर्पोरेशन को गर्मी के लिए समय से पर्याप्त बिजली का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कहा, कम से कम दर पर बिजली खरीद के लिए अभी से करार कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि अनपरा ‘डी’ की 500 मेगावाट की इकाई 31 मार्च से पहले हर हाल में चालू करा दी जाए। लाइन लॉस कम करने व गर्मी में बिजली व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए ऊर्जा विभाग व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य सचिव ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 1.75 लाख मजरों के विद्युतीकरण शीघ्र करने और वितरण नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए जिन उपकेंद्रों पर जमीन चिह्नित हुई है, वहां काम शुरू कराने के लिए 31 मार्च तक टेंडर फाइनल करने की भी बात कही।