फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर खरीद सबसे बड़ा घोटाला, ध्यान बंटाने के लिए नाटक कर रहे हैं ऊर्जा मंत्री : अखिलेश

Thu, 05 Nov 2020 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है बिजली के मीटर खरीदने में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने तो घोटाले में घोटाले का अभूतपूर्व काम किया है। उसने ऐसे मीटर खरीद हैं जो बिना लगे ही मीटर रीडिंग कर रहे हैं। वहीं इन सबसे ध्यान बंटाने के लिए ऊर्जा मंत्री साइकिल सवारी का नाटक कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार दिवाली बाद उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का तोहफा देने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


अखिलेश नेे बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने तय कर रखा है कि यहां कोई भी चैन से न रह सके। किसान हो या नौजवान, व्यापारी या अधिवक्ता, सब बदहाल रहें, यही भाजपा चाहती है। वह समाजवादी सरकार के कामों को बर्बाद करने में लगी है। साइकिल ट्रैक पर्यावरण के लिहाज से उपयोगी योजना थी। उन्हें अतिक्रमण का शिकार बना दिया गया। इसी तरह विद्युत उपभोक्ताओं को तबाह करने की साजिशें शुरू हैं। जनता को महंगी बिजली देने का मन बनाए ऊर्जा मंत्री चलाचली की बेला में साइकिल की सवारी करके और खुद ही बकाया वसूली करके जनता का ध्यान बंटाने का नाटक कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता से धोखाधड़ी में पारंगत भाजपा सरकार ने उपचुनाव निपट जाने के बाद अब दीपावली बाद महंगी बिजली का झटका देने की तैयारी कर ली है। भाजपा सरकार 80 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ डालेगी। ज्यादा बिजली खपत करने वालों पर राहत बरसेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू तथा किसानों के नलकूप की बिजली दरों में भारी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें