फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Levana Hotel: लेवाना होटल कांड में दोबारा निलंबित हुए बिजली इंजीनियर

Sat, 05 Nov 2022 11:35 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लेवाना होटल कांड के बाद बहाल किए गए दो इंजीनियरों को फिर से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन ने बीते शुक्रवार देर रात लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड में हफ्ते भर पहले निलंबन से बहाल हुए सहायक अभियंता (वर्तमान में अधिशासी अभियंता) राजेश कुमार मिश्रा एवं अवर अभियंता (वर्तमान में एसडीओ) आशीष कुमार मिश्रा को बीते शुक्रवार देर रात दोबारा निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने आदेश जारी किये हैं।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि मध्यांचल निगम स्तर पर इस प्रकरण की जांच सही तरीके से नहीं की गई। खासकर उन बिंदुओं को दरकिनार कर दिया गया।

निलंबन से पहले जांच समिति से प्रकरण का परीक्षण कराया गया। इस परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद रात करीब 11.00 बजे दोनों इंजीनियरों के निलंबन आदेश जारी हुए। निलंबित अभियंता पॉवर कॉर्पोरेशन के निदेशक (कार्मिक) से संबद्ध रहेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें