फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपभोक्ताओं को हड़ताल में भी मिलेगी निर्बाध बिजली*

विज्ञापन
विज्ञापन
*उपभोक्ताओं को हड़ताल में भी मिलेगी निर्बाध बिजली*
विज्ञापन



मध्यांचल निगम की एमडी ने मुख्य अभियंताओं के साथ सोमवार को की बैठक

लखनऊ सहित सभी जनपदों में दिए कंट्रोल रूम खोलने के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने लखनऊ समेत 19 जिलों में 29 मई से शुरू हो रहे अभियंताओं और कर्मचारियों की बेमियादी कार्य बहिष्कार यानी हड़ताल से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने सोमवार अधिशासी अभियंताओं से लेकर जोनल मुख्य अभियंताओं तक की बैठक को बुलाया और उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए । उन्होंने एक-एक मुख्य अभियंता से इस कार्य बहिष्कार से निपटने के लिए कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा की। एमडी ने मुख्य अभियंताओं को बताया कि स्टोर में जरूरी बिजली उपकरणों की कोई कमी नहीं है, जिसको जब जरूरत हो अधीक्षण अभियंता भंडार से संपर्क कर सकते हैं। एमडी ने इमरजेंसी में उपभोक्ताओं की मदद के लिए लखनऊ समेत सभी जिलों मे मंगलवार शाम तक कंट्रोल रूम खोलने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


*कंट्रोल रूम में आज लगेगी कर्मियों की ड्यूटी*

कंट्रोल रूम में मंगलवार को गर्मियों की ड्यूटी लग जायेगी। लखनऊ के एक मुख्य अभियंता ने बताया कि सभी कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं के बिजली संकट को दर्ज करने के लिए 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम में कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी । जो, कर्मचारी ड्यूटी नहीं करेगा उसको सीधे बर्खास्त करने की निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें