फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्दी संग बढ़ी बिजली कटौती, छीना चैन

Tue, 31 Dec 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सर्दी हो या गर्मी, बिजली उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए शुरू की गई रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में करोड़ों रुपये अब तक खर्च हो गए हैं, मगर हालात जस के तस हैं। कोहरा पड़ने से कहीं इंसुलेटर खराब हो रहे हैं, तो कहीं लाइनों में फाॅल्ट आ रहे हैं। यही वजह है कि बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन


जिले में 54 विद्युत उपकेंद्रों से पांच लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति होती है। शहर में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है। शहर में जहां बिजली उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में महज आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। राही ब्लॉक क्षेत्र के खागीपुर सड़वा निवासी प्रमोद कुमार, संतोष साहू ने बताया कि आए दिन लाइन में फाॅल्ट बना रहता है।

एक सप्ताह में तीन दिन बिजली गायब ही रहती है। कठगर निवासी रामप्रसाद, सलोन के बसंतलाल, आशू तिवारी ने बताया कि इस समय गेहूं की पहली सिंचाई करनी है। रात में बिजली मिलती है, लेकिन दिन में गायब रहती है। सर्द रात में पानी लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कनेक्शन काटने के लिए गुल कर दी जाती बिजली
बिजली उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना शुरू की गई है। बकाएदारों के घरों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके लिए उपकेंद्र से दिन भर बिजली काट दी जाती है। सोमवार को विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से निकले मधुपुरी, विद्युत उपकेंद्र कठगर से निकले चौदहमील, कठगर फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक गुल रही। इसी तरह सलोन, डलमऊ, बछरावां, सतांव ब्लॉक क्षेत्र में भी लोगों ने परेशानी झेली।

रोस्टरिंग के समय कनेक्शन काटने के दिए निर्देश
रोस्टरिंग के समय ही बकाएदारों के कनेक्शन के लिए निर्देशित किया गया है। कोहरे के चलते इंसुलेटर खराब होने की समस्याएं आती हैं। समय से फॉल्ट दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
-मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता पावर कॉरपोरेशन

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें