फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे से बिजली पानी को तरसी 50 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर शहर के बाईपास पर हाईटेंशन लाइन का केबल कटने से अर्द्धशहरी केएनआई उपकेंद्र शुक्रवार रात से ही बंद हो गया।
विज्ञापन

उपकेंद्र बंद होने से इससे जुड़ी करीब 50 हजार आबादी 16 घंटे से बिजली व पानी के लिए परेशान है। केएनआई उपकेंद्र का फाल्ट अभी ठीक नहीं हो पाया कि शनिवार दोपहर बाद बारिश के साथ हवा चलने से तार पर डाल गिरने से डाकखाना उपकेंद्र भी ठप हो गया।
डाकखाना उपकेंद्र बंद होने से शहर की करीब 50 हजार आबादी भीषण उमस में परेशान हो गई। सुबह मरम्मत के लिए वितरण के पांच उपकेंद्र बंद रहने से दो घंटे तक डेढ़ लाख आबादी बिजली गुल होने से परेशान रही।
विज्ञापन

इंजीनियरों की देखरेख में कर्मियों ने डाकखाना व केएनआई उपकेंद्र के फाल्ट को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।
शुक्रवार रात एक कंपनी की ओर से कराए जा रहे खुदाई के कार्य के दौरान इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग के किनारे शहर के बाईपास पर 33 हजार वोल्ट की हाईटेेंशन लाइन का केबल कट गया। इससे अर्द्धशहरी केएनआई उपकेंद्र रात करीब एक बजे बंद हो गया।
उपकेंद्र बंद होने की सूचना उपभोक्ताओं ने रात में ही विद्युत वितरण के अधिकारियों को दी मगर कार्य नहीं शुरू हो सका। शनिवार सुबह छानबीन के दौरान बाईपास पर हाईटेंशन लाइन क्षत-विक्षत पाई गई।
काफी प्रयास के बाद भी अंडरग्राउंड केबल ठीक नहीं होने के बाद इंजीनियरों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऊपर से केबल डालकर लाइन शुरू करने का प्रयास शुरू किया है।
इधर, करीब 16 घंटे से केएनआई उपकेंद्र ठप होने से इससे जुड़ी करीब 50 हजार आबादी भीषण उमस में बिजली-पानी के लिए रात से ही परेशान है। शहरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है। इंजीनियरों ने रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है।
शुक्रवार रात से ही फॉल्ट में चल रहे केएनआई उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल नहीं हुई कि शनिवार दोपहर तीन बजे डाकखाना उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। पारेषण से उपकेंद्र को आई 33 हजार वोल्ट की लाइन पर दोपहर में तेज हवा व बारिश के बीच दो जगहों पेड़ की डाल गिरने से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया।
उपकेंद्र बंद होने से शहर के प्रमुख मोहल्लों की करीब 50 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण उमस के बीच बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान हो गए। अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि पेड़ की डाल कटवाने व तार दुरुस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। दो घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
शनिवार सुबह आठ बजे मरम्मत कार्य के लिए पारेषण से आपूर्ति ब्रेकडाउन होने से वितरण के उपकेंद्र बंद रहे। करीब दो घंटे तक शहर का डाकखाना, टीपीनगर, दरियापुर, असरोगा, रामगंज व लंभुआ उपकेंद्र बंद रहने से डेढ़ लाख आबादी बिजली व पानी के लिए परेशान रही।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिल सकी। पारेषण के अधिशाषी अभियंता वीएस त्यागी ने बताया कि ब्रेकडाउन के दौरान ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें