ठाकुरगंज सहित कई इलाकों में बुधवार को कई घंटे बती गुल रही। इसके कारण आम निवासियों के कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली संकट एक पखवारे से है। इलाके के अभियंताओं का कहना है कि तकनीकी खामी से बार-बार संकट हो रहा है।
लोगों ने बताया कि ठाकुरगंज, राधाग्राम, जनरलगंज, मलाही टोला और महबूबगंज आदि इलाकों में सुबह 10 बजे से बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर 2:00 बजे तक नहीं थमा।
इससे दिनचर्या के कामकाज भी प्रभावित हुए। ऐसे उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर कॉल किया तो बातचीत भी नहीं हो सकी।
अधिशासी अभियंता अशोक सुंदरम का जवाब था बिजली बंद होने की जानकारी मेरे पास नहीं, उपखंड अधिकारी से बात कर ले।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि ठंड के कारण सप्लाई में व्यवधान आ रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि पूरे शहर भर में बिजली व्यवस्था बेहतर है। पर ठाकुरगंज और चौक के अधिकतर इलाकों में रोजाना आपूर्ति बाधित हो रही है।