फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, आज इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

Sun, 09 Mar 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
132 केवी पारेषण उपकेंद्र टीआरटी (टिकैतराय तालाब) से पोषित छह उपकेंद्रों की रविवार को बिजली कटेगी।
विज्ञापन


इससे हजारों लोगों को बिजली संकट झेलना होगा। कटौती का सर्वाधिक असर ऐशबाग, अपट्रॉन एवं नूरबाड़ी उपकेंद्रों पर दिखेगा। वहीं शनिवार को की गई कटौती का असर आंशिक ही रहा।
अधिकारियों के द्वारा टीआरटी पारेषण उपकेंद्र पर शनिवार से रखरखाव शुरू हुआ है। इसके चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक एक-एक कर उपकेंद्रों के फीडर बंद किए गए।
विज्ञापन


शनिवार को विद्युत लोड कम होने के कारण बिजली कटौती का संकट सिर्फ तीन घंटे के लिए ऐशबाग, नूरबाड़ी एवं अपट्रॉन उपकेंद्र इलाकों में देखने को मिला।

राजाजीपुरम के दोनों उपकेंद्र आरडीएसओ 33 केवी फीडर से चालू रहे। वहीं रविवार को अपट्रॉन, नूरबाड़ी, ऐशबाग के अलावा यह बिजली कटौती वैद्य स्टील, यूपीआईएल एवं जीटीआई उपकेंद्र की भी हो सकती है।

इससे नाका, आर्यानगर, चारबाग, मवैया, राजेंद्रनगर, ऐशबाग, बाजारखाला, सआदतगंज, बुलाकी अड्डा, टीआरटी एलडीए कॉलोनी, वजीरबाग, दरगाह रोड, मंसूरनगर, दरगाह रोड इलाकों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


एक अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एक उपकेंद्र को औसतन दो घंटे तक बिजली कटौती के दायरे में रहना होगा। यह बिजली संकट टीआरटी पारेषण उपकेंद्र पर चल रहे रखरखाव कार्य के खत्म होने के बाद टलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें