ट्रांसमिशन इकाई के द्वारा चार फरवरी को 220 केवी की मुख्य लाइन पर मेंटेनेंस कराया जाएगा। इसके कारण 33 केवी के 15 उपकेंद्रों की बिजली चार घंटे तक बंद की जाएगी। इनमें से कुछ उपकेंद्रों को वैकल्पिक तरीके से बिजली सप्लाई की कोशिश की जाएगी, जिसमें लोहिया अस्पताल भी शामिल है।
220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इससे गोमतीनगर के विभूतिखंड, विश्वासखंड, विराजखंड, मंत्री आवास, ग्वारी कलवर्ट, गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक, चार, पांच एवं सात के अतिरिक्त अर्जुनगंज, सीजी सिटी, एचएएल, गोसाईगंज, आवास विकास, हाईकोर्ट परिसर, ओमेक्स, एमिटी यूनिवर्सिटी आदि की सप्लाई प्रभावित होगी।
विभूतिखंड, विश्वासखंड, लोहिया अस्पताल, मंत्री आवास, एचएएल को दूसरे ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली मिलेगी, लेकिन आपूर्ति में व्यवधान आ सकता है।