अमीनाबाद के व्यापारी नेता राकेश छाबड़ा ‘पम्मी’ एवं केदारनाथ बाजपेयी ने संयुक्त रूप से बताया कि दशहरा के बाद से पहले करवा चौथ, धनतेरस और फिर दिवाली तक कारोबारियों की सहालग रहेगी। सुबह से देर रात तक दुकान एवं शोरूम में खरीदारों की भीड़ रहेगी। ऐसे में दिन के वक्त बिजली कटेगी तो दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वैकल्पिक इंतजाम कर लें, ताकि बिजली जाए तो परेशानी न हो।
ये काम किए जाएंगे
- लाइन को छूने वाली पेड़ों की कटाई एवं छंटाई।
- जर्जर तार बदलेंगे, ढीले तार फंटी से कसेंगे।
- ट्रांसफार्मर की खराब फ्यूज पेटी की रिपेयरिंग।
-ओवर सर्किट में नए एबीसी के सर्किट बनाएंगे।
- ऑयल लीकेज को रोकेंगे, जंपर को कसेंगे।
सहयोग करें उपभोक्ता
दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मेंटनेंस कराया जाएगा, ताकि उपभोक्ता को पर्व पर बिजली संकट न झेलना पड़े। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह सहयोग करें। - प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता लेसा (ट्रांस गोमती)