फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली रोशन करने के लिए 10 दिन तक झेलनी होगी बिजली की किल्लत, रहें तैयार

Wed, 17 Oct 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
दिवाली पर राजधानी वालों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए लेसा 10 दिन तक एक से चार घंटे तक बिजली कटौती करेगा। मरम्मत का यह काम लेसा 21 से 30 अक्तूबर के बीच करेगा। सर्वाधिक संकट तब होगा, जब 33 एवं 11 केवी लाइन संबंधी काम होगा।
विज्ञापन


लेसा सिस गोमती के मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा ने बताया कि मरम्मत के लिए निर्देश जारी हो चुके हैं।  मुख्य अभियंता लेसा (ट्रांस गोमती) प्रदीप कक्कड़ ने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है। 

अमीनाबाद में हटेंगे मकड़जाल
मरम्मत के दौरान अमीनाबाद की मार्केट में तार का मकड़जाल हटाया जाएगा। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि तार को हटाने के बाद  डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स से व्यापारियों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत हाता सुलेमान कदर से हो चुकी है। उधर मुंशीपुलिया खंड के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि पेटी से बिजली को बंद कर मरम्मत का काम हो रहा है, जिससे 30 से 60 मिनट की बिजली प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन

कॉलोनियों में ज्यादा संकट रहेगा
मरम्मत कार्य के चलते ज्यादा बिजली संकट इंदिरानगर, गोमतीनगर, महानगर, अलीगंज, जानकीपुरम, डालीबाग आदि इलाकों में रहेगा। दरअसल बिजली लाइन को छूने वाले पेड़ों की कटाई एवं शाखाओं की छटाई का कार्य होगा। इसके लिए पूरा 11 केवी फीडर बंद होगा। जिससे औसतन दो हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। 
 

विज्ञापन

व्यापारी कर लें इंतजाम

डेमो
अमीनाबाद के व्यापारी नेता राकेश छाबड़ा ‘पम्मी’ एवं केदारनाथ बाजपेयी ने संयुक्त रूप से बताया कि दशहरा के बाद से पहले करवा चौथ, धनतेरस और फिर दिवाली तक कारोबारियों की सहालग रहेगी। सुबह से देर रात तक दुकान एवं शोरूम में खरीदारों की भीड़ रहेगी। ऐसे में दिन के वक्त बिजली कटेगी तो दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वैकल्पिक इंतजाम कर लें, ताकि बिजली जाए तो परेशानी न हो।  
 
ये काम किए जाएंगे
 
- लाइन को छूने वाली पेड़ों की कटाई एवं छंटाई।
- जर्जर तार बदलेंगे, ढीले तार फंटी से कसेंगे।
- ट्रांसफार्मर की खराब फ्यूज पेटी की रिपेयरिंग।
-ओवर सर्किट में नए एबीसी के सर्किट बनाएंगे।
- ऑयल लीकेज को रोकेंगे, जंपर को कसेंगे।
 
 
सहयोग करें उपभोक्ता
दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मेंटनेंस कराया जाएगा, ताकि उपभोक्ता को पर्व पर बिजली संकट न झेलना पड़े। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह सहयोग करें। - प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता लेसा (ट्रांस गोमती)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें