फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से जनता बेहाल : सड़क जाम करने वाले 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उपद्रव का आरोप

Fri, 22 May 2026 12:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिजली संकट को लेकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 100 से 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उन पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बिजली संकट से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के तेलीबाग उतरेठिया उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति से क्षेत्र में लगातार बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे रायबरेली रोड को जाम कर दिया गया था।

विज्ञापन


बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को को समझाने और जाम खुलवाने के लिए जब पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारी पुलिस से भी भिड़ गए और पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान लगभग एक घंटे तक रोड जाम रहा। लोग परेशान हुए।

इस घटना के बाद साउथ सिटी चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह के द्वारा प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में 100 से डेढ़ सौ अज्ञात लोग शामिल है जिन्होंने उपद्रव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें