ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पावर कॉर्पोरेशन के सूत्रों कहना है कि डीएचएफएल भी बांबे हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों का पीएफ का पैसा लौटाने को तैयार है। उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों का जमा पीएफ का एक-एक पैसा लौटाया जाएगा।
डीएचएफएल से रिकवरी के लिए विभाग कुछ विकल्पों पर काम कर रहा है। वहीं, कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का पीएफ का पैसा नहीं रोका जाएगा।
उन्होंने कहा कि अक्तूबर में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों-अधिकारियों को पीएफ का 14 करोड़ रुपये से दिया जा चुका है। जबकि नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को भी उनके जमा पीएफ का भुगतान समय पर किया जाएगा।