फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'ऊर्जा निगमों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य...', पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बोले-समय से करें प्रोन्नति

Sat, 05 Jul 2025 10:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि ऊर्जा निगमों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। निर्देशित किया कि कार्मिकों को समय से प्रोन्नत करें। खाली पदों पर जल्द भर्ती करें। 
विज्ञापन
पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निगमों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य किया जाए। खाली पदों को भरा जाए और लंबित पदोन्नति जल्द से जल्द की जाए। गोयल शुक्रवार को विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


डॉ. गोयल ने निर्देश दिया कि प्रोन्नति से भरे जाने वाले पदों को शीघ्र भरा जाए। ताकि, योग्य अधिकारियों को कार्य का अवसर प्राप्त हो तथा उनका मानसिक उत्पीड़न न हो। कार्मिकों की वार्षिक गोपनीय आख्या समय से पूरी करके भेजी जाए। इनकी अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है, उसे भी शीघ्र निर्णय लेकर समाप्त किया जाए।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: आज से टूटेगी मानसून की सुस्ती, इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; दक्षिण-तराई के इलाकों के लिए चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंताओं के पद जहां पर रिक्त हैं और आवश्यकता है, वहां सीनियर एवं योग्य अधिशासी अभियंताओं को चार्ज दिया जाए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पद खाली न रहें। उन्होंने खराब प्रदर्शन वाले लाइन मैन को बर्खास्त करने का भी निर्देश दिया है। 

बकाया में कनेक्शन काटने से पहले चेतावनी दें

निर्देश दिया कि जो आउटसोर्स कंपनियां शत-प्रतिशत अपने संविदा कर्मियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिये एप पर पंजीयन नहीं कराती हैं, उन्हें कमीशन का भुगतान न किया जाए। जिन उपभोक्ताओं का भुगतान का इतिहास सही है, उनका बकाया में कनेक्शन काटने से पहले चेतावनी दी जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें