फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साउथ सिटी की सड़क पर चांद से गड्ढे, 20 हजार आबादी त्रस्त

विज्ञापन
साउथ सिटी कॉलोनी की बदहाल सड़क।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
साउथ सिटी काॅलोनी में डी ब्लाॅक से अंबेडकर विश्वविद्यालय तक करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क दो साल से बदहाल है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। रात में ये सड़क चांद की गड्ढेदार सतह सी नजर आती है। बड़े गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल होते हैं। बच्चों की स्कूली बस और वैन भी हिचकोले खाते हुए चलती है। हाल-फिलहाल में इस सड़क के बनने के आसार भी नहीं हैं, क्योंकि नगर निगम के पास बजट नहीं है।




स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर मरम्मत के नाम पर कई बार पैचवर्क कराया जा चुका है। आखिरी बार करीब छह महीने पहले भी पैचवर्क हुआ था, लेकिन काम की क्वॉलिटी इतनी घटिया थी कि बारिश के पहले ही सड़क पुराने हाल में पहुंच गई। इसके पहले भी जब भी पैचवर्क कराया जाता है, कुछ ही दिन में सड़क उखड़ जाता है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों कहते हैं कि कहने को ही ये कॉलोनी की सड़क है। इस सड़क पर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। यही वजह है कि सड़क सिर्फ उखड़ती नहीं, बल्कि भारी वाहनों के कारण इसके गड्ढे बढ़ते जाते हैं। जब तक पूरी सड़क नए सिरे से नहीं बनेगी, यह ज्यादा दिन नहीं चलेगी। करीब डेढ़ किमी लंबी ये सड़क करीब आधा किमी तक बहुत ज्यादा खराब है।






पांच साल में दो बार बन चुकी सड़क



स्थानीय निवासी व साउथ सिटी वीमेंस एसोसिएशन की सदस्य मधु गर्ग ने बताया कि यह सड़क पांच वर्ष में दो बार बन चुकी है। पहले पीडब्ल्यू ने इसका निर्माण कराया। उसके बाद दो वर्ष पहले विधायक राजेश्वर सिंह की निधि से दोबारा ये सड़क बनी। अब फिर यह सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। इसे अच्छी तरह से बनाए जाने की जरूरत है जिससे कम से कम दो-चार साल तक चे। कॉलोनी वाले सड़क निर्माण कराने के लिए दो साल से प्रयास कर रहे हैं। हर जगह आश्वासन ही मिलता है। इससे सभी त्रस्त हो चुके हैं।







रोज गुजरती है 20 हजार से अधिक आबादी

साउथ सिटी काॅलोनी में तीन हजार से अधिक मकान सड़क के आसपास हैं। इस खस्ताहाल सड़क से रोज करीब 20 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। दो साल से सड़क ऐसे ही खराब हालत में है। इसका उपयोग जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी करते हैं, लेकिन किसी ने इसे बनवाने के लए अब तक कुछ नहीं किया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है।





सड़क को सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क को पूरी तरह बनाने के लिए कई करोड़ का बजट लगेगा। उसके लिए आने वाले 15वें वित्त के बजट में प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन




सुषमा खर्कवाल, महापौर







सड़क का पैचवर्क पहले कराया गया था। फिर से पैचवर्क करा दिया जाएगा। नए सिरे से सड़क बनाने के लिए बजट नहीं है। उसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।



शील कुमार,
अधिशासी अभियंता नगर निगम

साउथ सिटी कॉलोनी की बदहाल सड़क। - फोटो : अमर उजाला

साउथ सिटी कॉलोनी की बदहाल सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें