सोशल मीडिया पर पोस्ट की महिला की तस्वीर
लखनऊ। तालकटोरा थाने में महिला ने पूर्व परिचित पर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आलमनगर निवासी महिला के मुताबिक उनकी दोस्ती रायबरेली के लालगंज निवासी विवेक से हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों ने साथ में कई फोटो भी खिंचवाए थे। आरोपित ने आर्थिक दिक्कत का हवाला देकर महिला से करीब 50 हजार रुपये लिए थे।
जिन्हें वापस मांगने पर विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से महिला की फोटो वायरल कर दी। परिचितों से यह जानकारी मिलने पर पीड़िता ने तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी।