फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मई से लखनऊ सहित पांच जिलों में लगेगा डाक सेवा समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डाक सेवा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दो मई से हर महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को डाक सेवा समाधान दिवस मनाया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ डाक मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, लखनऊ व जीपीओ में डाक सेवा समाधान दिवस शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्रीय कार्यालय में जन परिवाद के त्वरित निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 9451481919 भी जारी किया गया है। इस पर व्हाट्सएप से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को जीपीओ सहित सभी मंडलों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मंडलीय अधिकारी आम जनता से संवाद करेंगे। उनके साथ मंडलीय कार्यालय की परिवाद संबंधी शाखा सहित सभी उप मंडल के अफसर भी मौजूद रहेंगे। ग्राहक समाधान दिवस में मेल वितरण, लघु बचत योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सीएससी, आधार आदि सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आ सकते हैं। वेबसाइट indiapost.gov.in/VAS/Pages/ComplaintRegistration.aspx पर भी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें