फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाक विभाग ने शुभांशु पर जारी किया विशेष लिफाफा

विज्ञापन
डाक विभाग की ओर से शुभांशु पर जारी किया गया विशेष लिफाफा।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। डाक विभाग की ओर से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ल की यात्रा पर विशेष लिफाफा सोमवार को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमतीनगर विस्तार शाखा में जारी किया गया। पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु के अंतरिक्ष में बिताए गए 18 दिवसीय गगन यात्रा को डाक विभाग ने सराहा है। इस उपलक्ष्य में डाक विभाग ने अंतरिक्ष अन्वेषण के नए चरण में भारत का प्रवेश थीम पर एक विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण जारी किया है, जिसका विमोचन किया गया।

डाक विभाग की ओर से शुभांशु पर जारी किया गया विशेष लिफाफा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें