लखनऊ। लखनऊ मंडल के उपभोक्ताओं की डाक सेवा संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए दो सितंबर को दोपहर तीन बजे से न्यू हैदराबाद स्थित कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर में डाक अदालत का आयोजन होगा। मंडल से संबंधित उपभोक्ता 28 अगस्त तक कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर, लखनऊ मंडल, न्यू हैदराबाद, लखनऊ में लिखित शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के ऊपर दाईं ओर बोल्ड अक्षर में डाक अदालत लिखना जरूरी है।