फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल हल्की बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के मौसम में शुक्रवार को बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि, लखनऊ में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें