फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को डीएसपी भागलपुर बताकर युवक को धमकाया, वसूले 69 हजार

Sun, 08 Feb 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-सात निवासी शिवम यादव से खुद को डीएसपी भागलपुर बताकर साइबर ठग ने 69 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिवम के अनुसार, पांच फरवरी को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डीएसपी भागलपुर बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है और एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने आ रही है। यह सुनकर वह घबरा गए। ठग ने धमकाया कि उनके पास उनका पूरा डेटा है और गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाएगा। इससे बचने के लिए उसने 69 हजार रुपये मांगे। इस पर उन्होंने बताए गए अकाउंट नंबर पर रकम भेज दी। इसके बाद ठग ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। परिचितों से बात करने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और पीड़ित की रकम होल्ड कराने के लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें