फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएम के सचिव का सहयोगी बताकर मांगा एडिशनल कमिश्नर का नंबर

Fri, 05 Jun 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित आयुक्त राज्य कर कार्यालय में कॉल कर ठग ने खुद को मुख्यमंत्री के सचिव का सहयोगी बताया। उसने एडिशनल कमिश्नर का मोबाइल नंबर मांगा। पीए नरेश कुमार ने मामला संदिग्ध लगने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आयुक्त राज्य कर ग्रेड-1ए के पीए नरेश कुमार के अनुसार, 13 मई को शाम करीब 4:15 बजे उनके पास कॉल आई। ठग ने आयुक्त राज्य कर और गाजीपुर जनपद देख रहीं अपर आयुक्त ग्रेड-2 दीप्ति कटियार का मोबाइल नंबर मांगा। दीप्ति कटियार का सीयूजी नंबर देने पर ठग ने कॉल काट दी। कुछ देर बाद दोबारा कॉल आई, जिसमें ठग ने अपर आयुक्त को अमित कुमार से बात करने के लिए कहा। उन्हें बातचीत संदिग्ध लगी और उन्होंने अपने अधिकारी को सूचित किया। जांच पूरी होने पर उन्होंने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के अनुसार, साइबर सेल कॉल करने वाले नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें