लखनऊ। राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रोजगार अधिकार अभियान के साथ मिलकर बजट से पूर्व पूरे देश में सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कुलियों को 2008 की तरह रेलवे में स्थायी नौकरी देने की गुहार लगाई है। मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि कुलियों की बेहद खराब जीवन स्थितियों और आजीविका के गंभीर संकट को देखते हुए मंत्रियों से बजट में उनकी बेहतर स्थिति के लिए घोषणा करने की अपील की गई है।
कुलियों का कहना है कि देश में आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है। यदि कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए तो एक लोक कल्याणकारी राज्य के लिए संसाधन जुटाए जा सकते हैं। इससे कुलियों को 2008 की तरह रेलवे में स्थायी नौकरी और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। अभियान में जलील अहमद,अरुण कुमार, मंगल प्रसाद अर्जुन प्रसाद, अली हैदर, रामचंद्र कश्यप, मोहम्मद अजीम, हरीराम, पंकज यादव, रामकेश,दिलीप कुमार, अहरार अहमद,सीताराम, अवधेश कुमार, मोहम्मद कलाम, राम प्रसाद चौधरी आदि थे।