फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती कार में महिला से की अश्लीलता, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र निवासी महिला ने शत्रुघन पाल पर चलती कार में उनसे अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक दो सितंबर को ऑटो से घर जाते वक्त उसकी पहचान शत्रुघ्न से हुई। उसने ऊंची पहुंच का हवाला देकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर दिया। कुछ दिन बाद महिला ने संपर्क किया तो उसने दिल्ली में होने की बात है। यह भी कहा कि लखनऊ आने पर नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन

18 सितंबर को उसने महिला को कॉल कर घर के बाहर बुलाया और नौकरी के लिए साथ चलने की बात कही। झांसे में आई पीड़िता कार में बैठ गई। आरोप है कि कमांड अस्पताल की ओर पहुंचने पर आरोपी ने उनसे होटल चलने की बात कही। मना करने पर छेड़छाड़, अश्लीलता करने लगा। पीड़िता वीडियो बनाने लगी तो रास्ते में उतारकर भाग निकला। घटना से सहमी पीड़िता हिम्मत जुटाकर रविवार को थाने पहुंचीं। थानाध्यक्ष गुरप्रीत कौर के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें