फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में गरीब मरीजों को अब लग सकेंगे विदेशी इंप्लांट, पुराना आदेश रद्द

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में गरीब मरीजों को अब जरूरत के मुताबिक स्वदेशी के साथ विदेशी इंप्लांट भी लगाए जा सकेंगे। इसके लिए हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) से इंप्लांट खरीदे जाएंगे। केजीएमयू प्रशासन ने पुराना आदेश निरस्त करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। इससे उन गरीब मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए विदेशी इंप्लांट की जरूरत होती है।
विज्ञापन

केजीएमयू में करीब चार हजार बेड हैं। यहां रोजाना ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज पहुंचते हैं। भर्ती गरीब मरीजों को विपन्न, आयुष्मान, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष और असाध्य रोग सहायता समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाता है।
दरअसल, 10 सितंबर को केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने आदेश जारी कर सरकारी योजनाओं के तहत इलाज करा रहे गरीब मरीजों को विदेशी इंप्लांट देने पर रोक लगा दी थी। आदेश में सिर्फ स्वदेशी इंप्लांट लगाने की अनुमति दी गई थी। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता प्रदीप मिश्र ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत केजीएमयू प्रशासन से जानकारी मांगी। मामला उठने के बाद प्रशासन ने पुराना आदेश निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

इसके लिएहड्डी रोग, कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और गैस्ट्रो सर्जरी समेत कई विभागों में मरीजों को स्टेंट और अन्य इंप्लांट की जरूरत पड़ती है। नए आदेश से स्वीकृत धनराशि की सीमा में एचआरएफ से इंप्लांट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें