फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं - ये मेरा सौभाग्य है

Thu, 30 May 2024 06:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी ने बृहस्पतिवार को रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है। अब अयोध्या पूरी तरह बदल चुकी है।
विज्ञापन
पांडिचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंची। वह अपनी मां की बरसी के मौके पर रामलला के दर्शन करने आई हैं। किरण बेदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे रामलला के दर्शन करने का मौका मिला।

विज्ञापन


मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुत आभारी हूं। उन सभी की आभारी हूं, जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना। यह भारतवर्ष का सौभाग्य है, हर भारतीय का सौभाग्य है। जो भगवान राम में विश्वास करता है, वह तो अपने जीवन में अयोध्या में रामलला का दर्शन करने जरूर आएगा।

ये भी पढ़ें - इस हाई प्रोफाइल सीट पर कायम है मतदान का रिकॉर्ड, 1984 में राजीव-मेनका थे आमने-सामने, पड़े थे सबसे अधिक वोट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिबोरी हस्तकला से सुसज्जित कपड़े पहन रहे रामलला, लगाया गया कूलर, भोग में हुआ बदलाव
विज्ञापन


अयोध्या एक तीर्थ स्थान बन गया है। बहुत दिनों बाद मैं अयोध्या आई हूं, मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा। पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन-आसमान का अंतर हो गया है। जब भगवान रामलाल टेंट में थे, तब भी मैं एक बार आई थी और अब आई हूं।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए अयोध्या एक डेस्टिनेशन बन चुकी है, उनको अयोध्या आना ही आना है। जैसे हम लोग हरिद्वार हर की पैड़ी जाते हैं, अपने बड़ों को याद करते हैं, वैसे ही अयोध्या भी अब ऐसी जगह बन गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें