फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक : स्टूडेंट लॉगइन से खुद करना होगा आवेदन

Mon, 06 Apr 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों की डिप्लोमा इंजीनियरिंग सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं एक मई से शुर
विज्ञापन
लखनऊ। सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों की डिप्लोमा इंजीनियरिंग सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं एक मई से शुरू होंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को 10 अप्रैल तक अपने स्टूडेंट लॉगइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय तक फाॅर्म न भरने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिनके आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत संस्था लॉगइन के माध्यम से अग्रसारित किए जाएंगे।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि बिना आवंटित अनुक्रमांक के किसी भी छात्र को परीक्षा में शामिल कराने पर संबंधित संस्था जिम्मेदार होगी और ऐसे मामलों में परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को 10 अप्रैल तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन फार्म भरकर सबमिट करना होगा, जबकि संस्थाओं को 11 अप्रैल तक आवेदन परिषद को अग्रसारित करना अनिवार्य किया गया है।

शुल्क निर्धारण: परिषद के अनुसार, सेमेस्टर परीक्षा के लिए 420 रुपये और वार्षिक परीक्षा के लिए 570 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, सेमेस्टर बैक पेपर के लिए 200 रुपये और विशेष बैक पेपर परीक्षा के लिए 370 रुपये फीस तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें