फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

Tue, 30 May 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक प्रवेश के माध्यम से प्रदेश की राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी www.jeecup.org.in पर अपना रोल नंबर डालकर नतीजे देख सकते हैं। यदि किसी को अपने अंकों को लेकर कोई समस्या है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

इसके लिए एक जून को रात 12 बजे तक का समय दिया गया है। पुर्नमूल्यांकन के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

नौ छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निरस्त

demo pic
परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि प्रोविजनल नतीजों में नौ छात्र-छात्राओं का परिणाम निरस्त कर दिया गया है। इनमें सात छात्र-छात्राएं फर्जी प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने पहुंचे थे। इनको सशर्त परीक्षा दिलाई गई थी। परिषद ने इनके रिजल्ट कैंसिल करने का निर्णय किया है।

इनमें आजमगढ़ के शिवम यादव, कुसुम मौर्य, मुज फरनगर की नेहा, पूजा रानी, प्रवेश कुमार, मनोज कुमार के अलावा अंबेडकर नगर की कविता निषाद शामिल हैं।

मीरजापुर में एक छात्र अपने भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था। उसका भी रिजल्ट निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा एक छात्र ने अपने साथ एक लड़की का भी फॉर्म भरा था, लेकिन परीक्षा में लड़की अनुपस्थित थी।

छात्र ने अपनी ओएमआर शीट पर लड़की का नाम व रोल नंबर डालकर साइन कर दिया था। जांच में इसका खुलासा होने के बाद इसका रिजल्ट भी निरस्त कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें