फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा: 3.65 लाख छात्रों के शामिल होने की संभावना, जानिए कब से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

Tue, 25 Jul 2023 06:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा 2 अगस्त से 6 अगस्त के बीच आयोजित होगी। प्रदेश के 73 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय, एडेड व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा दो से छह अगस्त के बीच आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में सवा दो लाख सीटों के सापेक्ष 3.65 लाख विद्यार्थी शिरकत करेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 27 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए शासन तीन बार तिथि बढ़ा चुका है। पिछले दिनों प्रवेश परीक्षाएं 26 जुलाई से एक अगस्त के बीच प्रस्तावित की गई थीं। किंतु अचानक ही पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए 13-14 जुलाई दो दिन के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला गया। इस दौरान 40 हजार से अधिक आवेदन हुए।

इसके बाद प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ाकर 3.65 लाख हो गई। आवेदक बढ़ने के साथ ही परिषद को जिलों में परीक्षा केंद्र तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन 73 जिलों में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में सुबह आठ से साढ़े दस, दोपहर 12 से ढाई और चार से साढ़े छह बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके श्रीवास्तव ने कहा कि हमने प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों, खासकर दिव्यांग व महिला को उनके ही जिले में परीक्षा का अवसर दिया जाए। इसके लिए 73 जिलों में केंद्र तय किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा दो अगस्त से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी जब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे, उस समय उन्हें कम से कम एक कॉलेज का विकल्प प्रवेश के लिए देना होगा। इसके साथ ही वे न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के नंबर व प्रमाण पत्र को भी अपलोड करेंगे। इसके बाद ही उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें