फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा आज, मोबाइल और पर्स तक ले जाने की मनाही

Sun, 26 May 2019 04:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से राजकीय, निजी और अनुदानित पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को दो पालियों में होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन तथा पर्स आदि ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। प्रवेश परीक्षा में धांधली की आशंका को कम करने के लिए इस बार ओएमआर की एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर भी सुरक्षित रखी जाएगी। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए कुल 931 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन पर चार लाख 36 हजार 715 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शम 5.30 बजे के बीच होगी।

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में इस बारं दो कॉर्बन पेपर लगा हुआ ओएमआर दिया जाएगा। परीक्षा के बाद एक कॉपी विद्यार्थी को उसके रिकॉर्ड के लिए, एक कॉपी परीक्षा केंद्र तथा एक कॉपी परिषद के पास सुरक्षित रखी जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव एसके वैश्य ने बताया कि परीक्षा के लिए 75 जिलों में 75 जिला संयोजक और 190 जोनल अधिकारी बनाये जाएंगे। प्रथम पाली में 3,37,474 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 1,03,241 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल दाखिले के लिए ग्रुप ए में 1,23,217 सीट और फॉर्मेसी में 14,450 सीट थीं। इस साल प्रदेश भर में करीब 300 नये फॉर्मेसी संस्थान खुलने से प्रवेश क्षमता करीब 33 हजार हो जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर सही कर सकेंगे आवेदन फॉर्म की गलती
जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरने में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्ग, लिंग जैसी गलती की है उन्हें इसका सुधार करने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर इसके लिए एक शीट दी जाएगी। वे इस पर सही विवरण अंकित करके हस्ताक्षर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गरीब सवर्ण भी बदल सकेंगे श्रेणी

पॉलीटेक्निक के आवेदन फॉर्म में जो अभ्यर्थी गरीब सवर्ण कोटे का लाभ लेने के लिए अपना विवरण भरने से भूल गये हो, उन्हें एक मौका और मिलेगा। गरीब सवर्ण अभ्यर्थी आरक्षण वर्ग में बदलाव करके इसके पात्र बन जाएंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें काउंसलिंग शुरू होने से पहला अपना प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी से बनावाना होगा। गरीब सवर्ण का प्रमाणपत्र तहसीलदार द्वारा निर्धारित शर्तें पूरी करने पर जारी किया जाता है।

लखनऊ में 22 केंद्र पर परीक्षा
राजधानी लखनऊ में 22 केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 10 हजार 724 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में 14 परीक्षा केंद्र हैं। इन पर 6,729 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, ब्वॉयज एंग्लो बंगाली, इस्लामिया इंटर कॉलेज आदि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

हेल्पलाइन नंबर- 0522-2630695, 0522-2630106
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें