फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर दंगा: BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Aug 2014 08:56 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को यहां राज्यपाल राम नाईक को सहारनपुर मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में राज्यपाल को बताया गया है कि जिस जमीन को विवादित बताकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काई गई। वास्तव में उस जमीन पर कोई मुकदमा चल ही नहीं रहा था।

यह आरोप भी लगाया गया है कि सहारनपुर का दंगा प्रशासनिक लापरवाही और एक वर्ग विशेष का तुष्टीकरण करने की नीति का परिणाम है। अधिकारी पीड़ित पक्ष का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे रोका जाए।

साथ ही असली गुनाहगारों और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

राज्यपाल को जांच कमेटी की रिपोर्ट भी सौंपी

ज्ञापन देने के बाद वाजपेयी ने पत्रकारों से कहा कि एक वर्ग को खुश करने के लिए पीड़ित पक्ष पर मुकदमा कराए जा रहे हैं जबकि प्रशासन स्वयं मान चुका है कि दंगा का मास्टर माइंड मोहर्रम अली पप्पू है।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के साथ भाजपा की जांच कमेटी की रिपोर्ट भी राज्यपाल को सौंपी है। साथ ही जमीन से संबंधित दस्तावेज और अन्य अभिलेख देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रतिनिधि मंडल में वाजपेयी के अलावा पार्टी विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, मधु मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुमाना सिद्दकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला व पुष्पेन्द्र त्यागी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें