फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीयों से डरने वालों की राजनीति अंधकारमय : राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान के बयानों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भारतीय संस्कृति पर सीधा प्रहार बताया है। मीडिया में बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जो लोग दीपोत्सव से विचलित होते हैं वे वास्तव में अपने भीतर के अंधकार से डरते हैं। उनकी राजनीति भी अंधकारमय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो दीप का विरोध करते हैं, वे भारत की आत्मा को बुझाने की कोशिश करते हैं। दूसरे बयान में उन्होंने कहा कि अंग्रेज भारत में अपनी ताकत से नहीं, हमारी फूट से जीते थे। आज वही काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कर रही हैं। जाति बनाम जाति, धर्म बनाम धर्म, उत्तर बनाम दक्षिण, बहुसंख्यक बनाम अल्पसंख्यक का खेल कर रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने आजम खान पर तंज कसते हुए कहा कि ये आधुनिक मीर जाफर भारत को अंदर से कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। ये दल तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति से जनता को विभाजित करने की कोशिश में हैं। डॉ. सिंह ने कांग्रेस–सपा पर श्रीराम मंदिर और हिन्दू परंपराओं के विरोध और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय चेतना को तोड़ने की सुनियोजित साजिश है। अब समय है कि उन विचारधाराओं को भी समाप्त किया जाए, जो भारत की एकता और संस्कृति को तोड़ने का प्रयास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें