फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अग्निकांड पर सियासत तेज, भाजपा ने अखिलेश यादव पर लगाए आरोप

Mon, 20 Apr 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तहरीर देते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गुडंबा। विकासनगर में हुए अग्निकांड पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव व उनके सहयोगियों पर आरोप लगाए हैं। भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण प्रताप सिंह, अविनाश यादव व अन्य ने विकासनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अखिलेश यादव पर भ्रामक आरोप लगाने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। 15 अप्रैल को सेक्टर-12 की झुग्गी बस्ती में आग लगी थी। सपा प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना को साजिश बताया था। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाए थे। भाजपाइयों का कहना है कि इन बयानों से उनकी छवि धूमिल हुई है। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

तहरीर देते भाजपा कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें