फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमी से मिलने पहुंची महिला ने गेस्ट हाउस में लगाया फंदा

Mon, 20 Apr 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नरही में रविवार रात प्रेमी से मिलने पहुंची महिला ने फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि हजरतगंज की बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी रानी कश्यप पीओपी कारीगर पति अनिल के साथ रहती थीं। घरवालों ने पूछताछ में बताया कि रानी का पति से आए दिन विवाद होता था। उनका पार्क रोड पर रहने वाले ऑटो चालक रजत सिंह से प्रेम प्रसंग था। दोनों में अक्सर नरही स्थित गेस्ट हाउस में मिलते थे। रविवार सुबह दोनों गेस्ट हाउस पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे रानी ने गेस्ट हाउस के कमरा संख्या 104 में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे के बाहर रजत बैठे मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जानकारी रानी के पति को दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें