राजधानी
में राजनाथ सिंह और रीता बहुगुणा के चुनाव मैदान में आने से चुनाव ऐसा हाई
प्रोफाइल हुआ कि नेताओं में चेहरा दिखाने वालों में होड़ लगी रही।
होड़
लखनऊ के लोगों में ही हो, ऐसा नहीं था, प्रदेश के लगभग सभी जिलों और दूसरे
राज्यों से आए नेता भी इसमें शामिल थे।
गाजियाबाद और पश्चिम के कई जिलों से
आए कई नेता अलग-अलग होटलों में डेरा डाले हुए हैं।
इनमें तय लक्ष्य के
मुताबिक काम शुरू करने से पहले सवेरे राजनाथ सिंह को चेहरा दिखाने की होड़
लगी रहती थी।
हेमवती नंदन बहुगुणा से लेकर रीता बहुगुणा जोशी तक से जुड़े
कांग्रेस नेता भी प्रदेश और उत्तराखंड से आए हुए थे।
चुनाव प्रचार रुकते ही
एक नेता ने कहा, अध्यक्ष जी (राजनाथ) आज चले जाएंगे। उन्हें चेहरा दिखाने
वालों को राहत मिलेगी।
कई दिनों से प्रचार में जुटे थे, अब होटल छोड़कर
अपने जिलों को कूच करेंगे। अभी जाते भी कैसे, चुनाव को मंजिल तक जो
पहुंचाना था।