फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहासन के दायें-बायें के जुगाड़ का जतन

Tue, 13 May 2014 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की नौकरशाही में अहम पदों पर जमे कई दिग्गज केंद्र की सियासत का रुख बदलता देखकर दिल्ली दरबार का जुगाड़ लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि इसमें सूबे के शीर्ष पदों पर बैठे अफसरों के साथ कई दूसरे अफसर भी शामिल हैं।

इनमें मुख्य सचिव स्तर के जिन दो अधिकारियों का नाम चर्चा में है संभावित एनडीए सरकार में उनके खैरख्वाहों के नाम अभी से लोगों की जुबान पर आ गए हैं।

चर्चा ये भी है कि बसपा राज खत्म होने के बाद से सूबे में महत्वहीन पदों पर बैठे कई वे अफसर भी दिल्ली जाने की जुगाड़ में हैं जो भाजपा-बसपा की मिलीजुली सरकार में अच्छे पदों पर रह चुके हैं।

दो-तीन अधिकारी तो ऐसे हैं जिनकी पत्नियां दिल्ली में पहले से किसी न किसी भूमिका में जॉब पर हैं। वे ज्यादा ही शिद्दत से जुगाड़ लगाने में जुट गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें