फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मिलने की बेचैनी और आशंका

Wed, 25 Jun 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी और सीएम आजकल पार्टी नेताओं से बहुत कम मिल रहे हैं। इससे कई मंत्रियों और जिम्मेदार नेताओं में बेचैनी है।
विज्ञापन


दरअसल, नेताजी तभी कम मिलते हैं जब उन्हें कड़वे फैसले लेने होते हैं। इसका पहला असर मंत्रियों के कद में काट-छांट के रूप में सामने आ चुका है।

ठीक एक सप्ताह पहले हुई मंत्रियों की बैठक से पहले से ही उन्होंने ज्यादातर नेताओं से संवाद बंद कर रखा है। कमोबेश यही हाल मुख्यमंत्री का है। तमाम मिनिस्टर, नेता उनसे मिलने का वक्त मांग रहे हैं, वे एक-दो दिन बाद कहकर टाल रहे हैं।
विज्ञापन


कोई अपनी वजीरी की सलामती चाहता है तो किसी को जिला या प्रदेश संगठन में एडजस्टमेंट की चिंता है। पार्टी के एक जिम्मेदार नेता कहते हैं, पार्टी नेताओं से वक्ती किनाराकशी का मतलब साफ है।
विज्ञापन


सरकार में और फेरबदल या बिना सिफारिश के संगठन का पुनर्गठन। जाहिर है, बजट की तरह सरकार और संगठन में चुनावी नतीजों के बाद कुछ तो बदलाव आना ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें