फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत काबिलियत दिखाई, अब किनारे बैठो!

Mon, 26 May 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने अपनी पसंद के तमाम अफसरों को कलेक्टर व कप्तान बनाकर जिलों में भेजा था।
विज्ञापन


ऐसे अफसरों ने स्वामिभक्ति दिखाते हुए काम भी शुरू कर दिया। जैसी कि उम्मीद थी, शिकायत हुई और आयोग ने सरकार के चहेते अफसरों को हटाकर दूसरों को चुनाव कराने भेज दिया।

गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर वही अफसर थे जिन्हें सरकार ने मनमाफिक काम न करने पर महत्वहीन विभागों में तैनात कर रखा था।

इन अफसरों ने शांतिपूर्ण और साफ-सुथरा चुनाव कराने की उपलब्धि हासिल की। आठ जिलों में कलेक्टर रहे एक रिटायर्ड आईएएस कहते हैं कि यह सरकार अब भी अपनी हार से सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अफसरों ने शांतिपूर्ण चुनाव कराया...जिनसे जनता ने चुनाव के दौरान सुकून महसूस किया, उन्हें हटाने और जिन पर सरकार के एजेंट होने का ठप्पा था, उन्हें फिर जिलों में भेजने की तैयारी है।

इससे साफ है कि सरकार को ऐसे अफसर पंसद नहीं हैं जो उसकी जी हुजूरी न करते हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें