हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज, शिवपुरा में मंगलवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी समेत ब्लॉक सभी प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। विधायक सभी के साथ सहभोज में भी शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्र में अछूते पड़े सभी विकास कार्यों को समय से पूरा कराया गया है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष भी क्षेत्र के विकास पर पूरा फोकस करेंगी। ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य भी विकास कार्यों की अलख जगाएंगे।
गांवों में नाली, खड़ंजा, सचिवालय, स्कूलों के रंगरोगन व साफ सफाई आदि पर कार्य कराया गया है। शौचालय, आवास, घर-घर बिजली, किसान सम्मान निधि व उज्जवला योजना का सभी लोगों को लाभ मिला है। इस अवसर पर गुलाब पाठक, ओम प्रकाश शुक्ल, तरुण तिवारी, सत्यदेव सिंह, जनमेजय सिंह, शिव प्रसाद यादव, राजेश कुमार गुप्ता, राकेश तिवारी व राघवराम पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद